थर्ड पार्टी ऑडिट में कमी पाए जाने पर संभागायुक्त ने पुलिस हाउसिंग के दो ठेकेदारों पर 05-05 लाख की पेनाल्टी लगाई
उज्जैन, 22 अक्टूबर। संभागायुक्त श्री आशीष ने आज सिंहस्थ 2028 के लिए यूडीए, पुलिस हाउसिंग, पर्यटन विभाग तथा विद्युत मंडल द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थर्ड पार्टी ऑडिट में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे 448 कॉन्स्टेबल क्वार्टर्स एवं होमगार्ड के प्रोजेक्ट, जिनमें एनजीओ बैरक, ऑफिसर रेस्ट हाउस, एनजीओ ट्रेनिंग हॉस्टल, सैनिक ट्रेनिंग हॉस्टल और पुरानी बिल्डिंगों के जीर्णोद्धार कार्य में कमियाँ पाई जाने पर पुलिस हाउसिंग के ठेकेदारों पर 05 -05 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि जो भी कमियाँ पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी श्री ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की, जिनमें अवंतिका होटल के विस्तार, हेरिटेज होटल का विस्तार एवं उज्जैनी व शिप्रा होटल के रिनोवेशन के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कहा है। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शनि मंदिर स्थित ग्रिड का निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा है। कलेक्टर ने उज्जैन विकास प्राधिकरण को सड़क चौड़ीकरण के मामलों में सहमति प्राप्त कर कार्यवाही करने के लिए कहा है। संभागायुक्त ने कहा है कि किसी भी सड़क के चौड़ीकरण के मामले में संबंधित रहवासी को प्रॉपर नोटिस दिया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होना चाहिए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner JDjansampark Ujjain
Umaria, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026