कालपी: जोल्हुपुर मोड़ पर ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की हुई मौत, अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा हुआ दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 26, 2025 बांदा जिले के ग्राम महेदू निवासिनी गुल्ही ने कालपी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 16 फरवरी को जोल्हूपुर मोड पर अज्ञात ट्रक चालक द्वारा सड़क किनारे खड़े मेरे पति चुन्नू को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।