कालपी: ग्राम अटरिया में युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Feb 24, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेवा निवासी ब्रजपाल ने आटा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 20 फरवरी को ग्राम अटरिया में अमन समेत 4 लोगों ने मेरे साथ और मेरे परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।