कालपी: ग्राम गुढ़ाखास में कूड़ा डालने को लेकर कुछ महिलाओं और युवकों ने एक महिला के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Feb 25, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ाखास में कूड़ा डालने को लेकर कुछ महिलाओं और युवक ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी, महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, बताया गया कि मकान के बगल में कूड़ा डालने पर यह पूरा विवाद हुआ था, फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।