कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम लोधीपुर से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 25, 2025 कदौरा थाने के उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने चेकिंग के दौरान बीती 23 फरवरी को ग्राम लोधीपुर से कदौरा के अंबेडकर नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर जीशान खान पुत्र जाकिर को 1 तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।