कालपी: कालपी के मोहल्ला दमदमा निवासी छात्र की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में है शोक का माहौल
Kalpi, Jalaun | Feb 25, 2025 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला दमदमा निवासी 21 वर्षीय छात्र अदीब अंसारी काफी वर्षों से चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह अपने साथी छात्रों के साथ कार से सफर कर रहा था, तभी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अदीब अंसारी की मौत हो गई, मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जब मृतक छात्र का शव कालपी पहुंचा तो शोक छा गया, गमगीन माहौल में कालपी की कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया।