भितरवार: गोलेश्वर मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी पर तीन नकाबपोश युवकों ने हमला कर मारपीट की
करहिया गोलेश्वर मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी महाराज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश अज्ञात युवक मंदिर के महंत के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमले के पीछे क्या वजह थी और इसमें कौन लोग शामिल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कि जाये।