हरदोई: मल्लारवां में बारिश से कटी सड़क, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन बाधित
हरदोई: जिले के मल्लावां ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बरौना संपर्क मार्ग से ग्राम सभा फुलई जाने वाली मंडी परिषद की सड़क बारिश के कारण बुरी तरह कट गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मार्ग पर विद्यालय स्थित होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। राहगीरों के लिए हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कटी हुई सड़क की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस जनसमस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026