पैरों से गुंधा जा रहा पिज़्ज़ा का आटा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पिज़्ज़ा बनाने का एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पिज़्ज़ा का आटा तैयार करने के लिए टेबल पर चढ़कर अपने नंगे पैरों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति काउंटर पर खड़ा होकर अपने पैरों से आटे को दबा रहा है, जबकि पास में ही खड़ा दूसरा व्यक्ति उस आटे से पिज़्ज़ा बेस तैयार कर रहा है। खाने की चीज़ों में इस तरह की अस्वच्छता और लापरवाही को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026