हापुड़ के बाजार में भिड़े सांड, मची अफरा-तफरी
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक बाजार की तंग गली में अचानक दो सांडों के आपस में भिड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। लड़ाई के दौरान सांडों के अचानक आक्रामक होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो सांड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से लड़ते हुए दुकानों के शटर और वहां खड़ी गाड़ियों से टकराते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आवारा पशुओं के इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने और उचित कदम उठाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026