Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
usr99426380
चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर गिरफ्तार #hardoinews
Hardoi, Hardoi
| Sep 4, 2026
#hardoinews
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
बीच सड़क बना जानलेवा गड्ढा, बोलेरो पेड़ से टकराई हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, जिम्मेदार विभाग के खिलाफ लगाए नारे . #हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के शुक्लापुर गांव के पास सड़क के बीचों-बीच बना गहरा और विशाल गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार की शाम हरदोई की ओर जा रही एक बोलेरो अचानक सड़क पर बने गड्ढे में जा घुसी। वाहन चालक जब तक संभल पाता, बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हादसों के बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्र होकर संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई। विरोध के चलते मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्लापुर गांव के पास सड़क पर बना यह गड्ढा लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी कई वाहन सवार इस गड्ढे के कारण चोटिल हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को नहीं भरा गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने तथा भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाने की मांग की है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
#हरदोई: जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम कोतवाली बेनीगंज। #Live
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
अलीगढ़: 2 घंटे तक जाम में फंसी रही बीमार मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रहे परिजन लगभग 2 घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, जिसके चलते समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना दिल्ली गेट इलाके की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में लगे भारी जाम के कारण उनकी गाड़ी लंबे समय तक फंसी रही। अगर समय रहते बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इस दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
पैरों से गुंधा जा रहा पिज़्ज़ा का आटा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पिज़्ज़ा बनाने का एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पिज़्ज़ा का आटा तैयार करने के लिए टेबल पर चढ़कर अपने नंगे पैरों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति काउंटर पर खड़ा होकर अपने पैरों से आटे को दबा रहा है, जबकि पास में ही खड़ा दूसरा व्यक्ति उस आटे से पिज़्ज़ा बेस तैयार कर रहा है। खाने की चीज़ों में इस तरह की अस्वच्छता और लापरवाही को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
मंगोलपुर गौशाला में अव्यवस्था का आरोप, जलभराव और गंदगी से गोवंश परेशान हरदोई। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत मंगोलपुर स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं और जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी गौशाला परिसर में जमा होने से गोवंशों को काफी परेशानी हो रही है। पानी और गंदगी के बीच पशुओं के बैठने, उठने और चारा खाने में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला में गोवंशों की मौत के बाद उनके शवों के निस्तारण में भी लापरवाही बरती जा रही है। उनका दावा है कि कुछ मृत गोवंशों को जेसीबी से गड्डा खोदकर दफन किया जाता है, जबकि कुछ शवों को मिट्टी से ढककर छोड़ दिया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक खुले में पड़े शवों को आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने की स्थिति भी सामने आती है। गौशाला के संचालन से जुड़े एनजीओ, ठेकेदार और सचिव पर भी ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गोवंशों को पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में भी अनदेखी की जा रही है। पानी के लिए बनाए गए टैंकों में गंदगी जमा होने तथा उनकी नियमित सफाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला परिसर में जलभराव और गंदगी के कारण गोवंशों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने यहां लगातार गोवंशों की मौत होने का भी दावा किया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच और पशु चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों के मुताबिक शासन की ओर से गौशालाओं के संचालन और रखरखाव के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में जलनिकासी, साफ-सफाई, चारा और स्वच्छ पानी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गौशाला की जांच कराने, जलभराव की समस्या दूर कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026
हापुड़ के बाजार में भिड़े सांड, मची अफरा-तफरी हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक बाजार की तंग गली में अचानक दो सांडों के आपस में भिड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। लड़ाई के दौरान सांडों के अचानक आक्रामक होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो सांड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से लड़ते हुए दुकानों के शटर और वहां खड़ी गाड़ियों से टकराते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आवारा पशुओं के इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने और उचित कदम उठाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026