अलीगढ़: 2 घंटे तक जाम में फंसी रही बीमार मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रहे परिजन लगभग 2 घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, जिसके चलते समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया।
घटना दिल्ली गेट इलाके की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में लगे भारी जाम के कारण उनकी गाड़ी लंबे समय तक फंसी रही। अगर समय रहते बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इस दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026