प्रतापगढ़: कंजा निवासी साइकिल सवार मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के कंजा निवासी लालमनि सरोज 40 मजदूरी करते हैं। कस्बे में काम समाप्त कर साइकिल से वापस घर जा रहे थे ।कस्बे के बाईपास पर अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई। कंजा गांव के प्रधान पति आनंद शुक्ला उन्हें अपनी कार से लेकर सीएचसी आए । जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।