प्रतापगढ़: कोतवाली नगर के फौजी चौराहा के पास से चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रतापगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को फौजी चौराहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मो० जावेद और आशीष पटेल हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार शाम 6:00 बजे जेल भेज दिया गया ।पुलिस ने उनके पास से चोरी की 04 जनरेटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पिकअप वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।