प्रतापगढ़: शहर के किषोरी सदन में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम लता को एडीएम ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
शहर के किषोरी सदन में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम लता सिंह को सोमवार करीब 5:30 एडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।। इस अवसर पर मंत्री दया शंकर और दिनेश सिंह भी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस मौके पर प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।