सोरांव: मऊआइमा इलाके में पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी, की गई शिकायत
मऊआइमा में पैतृक भूमि विवाद को लेकर एक महिला को घर पर धमकाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की है। पूर्व में छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसको लेकर धमकी का मामला सामने आया है।