तिजारा: भिवाड़ी में शनिवार को 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, शहर का अधिकांश क्षेत्र रहेगा प्रभावित
Tijara, Alwar | Aug 22, 2026 भिवाड़ी में शनिवार को 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी डिस्कॉम से शनिवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर के 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 8:00 से लेकर 11:00 बजे तक बंद रहेगी। इससे शहर का अधिकांश इलाका प्रभावित रहेगा। फीडरों पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद सप्लाई चालू की जाएगी।