शिमला में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा, 80% आरोपी 18 से 35 साल के
नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने की चाह युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रही है। शिमला पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि चिट्टा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार करीब 80% आरोपी 18 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। पिछले आठ महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 228 मामले दर्ज हुए और 472 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा है।
#Shimla #ShimlaPolice #Chitta #DrugSmuggling #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #HimachalNews #DrugCrime #YouthAgainstDrugs #NDPSAct #CrimeNews #Himachal84TV #नशामुक्तहिमाचल #चिट्टा #नशातस्करी