Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
usr20446412
रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के पहले सप्ताह के विजेता ने हेली टैक्सी से किया भरमौर से गौरीकुंड का सफर
Dharwala, Chamba
| Sep 7, 2026
MORE NEWS
✨ CHAMBA, GET READY FOR A GRAND JEWELLERY SHOPPING EXPERIENCE by Budha Mal & Sons Jewellers, Palampur ❤️ 📅 11th, 12th, 13th & 14th September 📍 Hotel Iravati, Chamba SPECIAL OFFERS on Gold, Diamond & Silver Jewellery! 4 Days • Exclusive Designs • Special Offers • Unmissable Savings
Dharwala, Chamba | Sep 7, 2026
लिल्ह कॉलेज विवाद सुलझा, अननेहर-उलैणी सड़क का काम कल से शुरू करने के निर्देश हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो लिल्ह/भरमौर। विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गवर्नमेंट मॉडल डिग्री कॉलेज लिल्ह के भवन निर्माण के दौरान स्थानीय घराट मालिकों के साथ चल रहे विवाद को लेकर संबंधित लोगों से लंबी चर्चा की। उन्होंने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद का समाधान करवाया। ललित ठाकुर ने बताया कि कॉलेज भवन निर्माण को लेकर काफी समय से यह मामला चला आ रहा था। सभी पक्षों से विस्तारपूर्वक बातचीत के बाद आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया है। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों को लेकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ संवाद किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत प्रीना के अंतर्गत खुंडी माता महिला मंडल रैना की पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की। महिला मंडल की महिलाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाया। ललित ठाकुर ने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना गया है और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत गाण के अंतर्गत अननेहर से उलैणी सड़क निर्माण कार्य के आरंभ होने वाले स्थान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए काफी समय पहले बजट का प्रावधान करवाकर विभाग द्वारा कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया था, लेकिन कुछ कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस मामले में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में सोमवार सुबह से शुरू किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार सुबह से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इसके लिए ग्राम पंचायत गाण की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्य आगे बढ़ने के साथ सरकार के माध्यम से अतिरिक्त बजट स्वीकृत करवाकर सड़क निर्माण को और गति देने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत गाण के डिगेड वार्ड से आए प्रतिनिधिमंडल ने भी ललित ठाकुर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ललित ठाकुर ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना, विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेना और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
Dharwala, Chamba | Sep 7, 2026
शिमला में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा, 80% आरोपी 18 से 35 साल के नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने की चाह युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रही है। शिमला पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि चिट्टा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार करीब 80% आरोपी 18 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। पिछले आठ महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 228 मामले दर्ज हुए और 472 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा है। #Shimla #ShimlaPolice #Chitta #DrugSmuggling #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #HimachalNews #DrugCrime #YouthAgainstDrugs #NDPSAct #CrimeNews #Himachal84TV #नशामुक्तहिमाचल #चिट्टा #नशातस्करी
Dharwala, Chamba | Sep 7, 2026
होली से गौरीकुंड हेलिकॉप्टर शटल सेवा के लिए ऑनलाइन साथ अब ऑफलाइन टिकट बुकिंग के जारिए भी यात्रा पर जा सकेंगे श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता, ऑफलाइन टिकट वास्तविक उपलब्ध सीटों के आधार पर हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर: श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने होली से गौरीकुंड तक संचालित हेलिकॉप्टर शटल सेवा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर ऑफलाइन टिकट बुक करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में ऑफलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन टिकट केवल वास्तविक रूप से उपलब्ध सीटों के आधार पर ही आवंटित किए जाएंगे तथा किसी भी स्थिति में ओवरबुकिंग नहीं की जाएगी। संबंधित हेलिकॉप्टर ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक ऑफलाइन बुकिंग का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाएगा और यात्रियों को निर्धारित किराये पर टिकट अथवा रसीद उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रियों से निर्धारित किराये के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि वसूल नहीं की जाएगी। प्रशासन ने ऑफलाइन टिकट आवंटन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही है। किसी भी प्रकार की सिफारिश, प्रभाव, अनधिकृत टिकट हस्तांतरण अथवा टिकटों की पुनर्विक्रय और कालाबाजारी की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने बताया कि ऑफलाइन टिकट बुकिंग सुविधा मुख्य रूप से उन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई गई है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग वाले यात्रियों को प्राथमिकता देने के बाद उपलब्ध सीटों के अनुसार ही ऑफलाइन यात्रियों को हेलिकॉप्टर सेवा प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
Dharwala, Chamba | Sep 7, 2026
गुराड़ के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार 50 मीटर नीचे जा गिरी अनिल ठाकुर धरवाला राख-गुराड़-सांमरा संपर्क मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑल्टो कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:30 बजे गुराड़ के समीप हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी 73-0662 राख से सांवरा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन गुराड़ के समीप पहुंचा, अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क से जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक कपूर सिंह राणा, निवासी गुराड़, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
मेडिकल कॉलेज चंबा में 15 माह के मासूम की मौ*त, परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप #ChambaMedicalCollege #ChambaNews #MedicalCollegeChamba #HimachalNews #HealthNews #चंबा #मेडिकलकॉलेजचंबा #मासूमकीमौत #इलाजमेंलापरवाही #स्वास्थ्यव्यवस्था #Himachal84TV #breakingnewstoday
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
खेल मैदान में भरमौरी का दिखा खूबसूरत अंदाज: मुख्यातिथि अमित भरमौरी ने स्कूल स्टाफ वह बच्चों के संग किया धमाकेदार डांस! खिलाड़ियों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
आधी रात की कठिन चढ़ाई… आस्था के आगे बौनी हुई मुश्किलें! धामघोड़ी जोत की दुर्गम चढ़ाई पार कर लाहुल-स्पीति के श्रद्धालु बढ़े कैलाश की ओर, गूंजा—हर हर महादेव!
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के पहले सप्ताह के विजेता ने हेली टैक्सी से किया... - Dharwala News