अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत
अमरिया में सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 27 अगस्त को माधौपुर चौराहे पर हुआ था। परिजनों के मुताबिक, सितारगंज निवासी कपिल मंडल बाइक से लेबर को छोड़ने जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीलीभीत से रुद्रपुर और फिर ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।