जहानाबाद: उंटा मदारपुर मोहल्ला स्थित गोला व्यवसायी की दुकान से लगभग ₹15000 के सामानों की हुई चोरी
जहानाबाद में जैसे ही ठंड का प्रकोप बढ़ा है। वैसे ही चोरों का आतंक भी शुरू हो गया है। नगर थाना क्षेत्र के उंटा मदारपुर मोहल्ले में एक गोला व्यवसाय के दुकान में चोरों ने चोरी कर ली है और हजारों रुपए का सामान ले उड़े हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे गोला व्यवसाय ने बताया कि उनके दुकान में ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे ₹6000 नगद और बाकी का सामान ले भागे हैं।