जहानाबाद: लच्छू बीघा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिरने के कारण घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति, अस्पताल में उपचार जारी
लच्छू बीघा मोड़ के पास एक बाइक सवार अचानक बाइक को मोड़ते हुए अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित गड्डे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बाइक सवार को परिजनों के द्वारा सोमवार दिन में करीब 12 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आयोजा इलाज जारी है। घायल बाइक सवार काको प्रखंड के नर्थुआ गांव के निवासी राम प्रवेश यादव है।