जहानाबाद: राजा बाजार में लिट्टी का पैसा मांगने पर शराबी ग्राहक ने धारदार हथियार से किया हमला
जहानाबाद के राजा बाजार काली मंदिर के पास एक लिट्टी दुकानदार को एक शराब के नशे में धुत्त ग्राहक ने पसुली से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल दुकानदार को रविवार दिन में करीब 3 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में घायल युवक कन्हैया कुमार ने बताया की हमरा उक्त स्थान पर लिट्टी का दुकान है जहां आरोपी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया।