जहानाबाद: निहालपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ इब्राहिमपुर निवासी बाइक सवार युवक, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहानाबाद के इब्राहिम पूर निवासी एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे रविवार रात्रि करीब 11 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में परिजनों ने बताया की घायल युवक जहानाबाद के इब्राहिम पूर गांव का निवासी पिंटू कुमार है जो अपने बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल बैदराबाद जा रहा था।