जहानाबाद: बुद्धिस्ट सोसाइटी कऑफ धम्मा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर बोधगया से पदयात्रा पर निकले, जहानाबाद पहुंच मीडिया से की बात
सोमवार की दोपहर लगभग 1 बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ धम्मा के सदस्यों की पदयात्रा जो बोधगया से शुरू हुई वह जहानाबाद पहुंची। पदयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि बोधगया में स्थित बौद्ध धर्म के लोगों का मंदिर हिंदुओं के कब्जे में है। जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। इसलिए हम लोगों ने पदयात्रा निकाली है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्ञापन के जरिए अपनी मांग करेंगे।