जहानाबाद: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आधे घंटे से भी अधिक समय तक गैरहाजिर रहे डॉक्टर, मरीजों को हुई परेशानी
अक्सर जहानाबाद के सदर अस्पताल की लापरवाहियों की कहानी सुर्खियों में रहती हैं। जहां की सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे सादर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आधे घंटे से भी अधिक डॉक्टर गैर हाज़िर रहे। जिसके कारण मरीज को खूब परेशानी भी हुई और मरीज नाराज भी दिखे। आलम तो यह था कि उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी भी किसी कैदी को ले कर मेडिकल कराने के लिए लेकर आए थे।