दारू: चंडी स्थान जंगल के पास 35 जंगली हाथियों की मौजूदगी से हड़कंप, धान की फसल पर मंडराया संकट
दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंडी स्थान जंगल के पास 35 जंगली हाथियों की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप, धान की फसल पर मंडराया संकट। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत दिगवार पंचायत स्थित चंडी स्थान जंगल और उसके आसपास के इलाकों में 35 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड डेरा जमाए हुए है। हाथियों की मौजूदगी की खबर से पूरे इलाके और आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है।