पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार बापू का नाम लेते हैं, लेकिन दिल में गोडसे को रखते हैं: तेजस्वी यादव का सीएम पर तीखा हमला
CM नीतीश कुमार ने यह कहा है कि जो, एनडीए को सांप्रदायिक बता रहे हैं, वो अपने गिरेबान में झांके तो 2005 के पहले सांप्रदायिक नहीं था क्या? अब इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर शाम करीब 6 बजे प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने CM पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बापू का नाम लेते हैं नीतीश कुमार जी और दिल में गोडसे को समाकर रखते हैं।