पटना ग्रामीण: कमला नेहरू नगर से 3 साल की बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी कैद
कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में 8 नवंबर को 3 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। वहीं सोमवार शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।