पूर्णिया पूर्व: जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी पूर्णिया सर्किट हाउस में पहुंचे, प्रेस को संबोधित किया
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी 20 सूत्री की बैठक में शामिल हुए। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की और कई अहम निर्देश भी दिए। इस मौके पर सभी विधानसभा के विधायक पूर्णिया के सांसद और सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा पूर्णिया में विकास की गति काफी तेज है।