Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

बड़ी खबर | पुलिया नहीं होने से संकट में बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार सुरेंद्र ठाकुर चंबा/डिगर, 25 जुलाई 2026 बरसात के मौसम में प्राथमिक विद्यालय डिगर के नन्हे विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डिगर नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। जलस्तर बढ़ने पर कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बरसात के दौरान सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार परिजनों को छोटे बच्चों को अपनी पीठ पर उठाकर नाला पार करवाना पड़ता है, ताकि वे स्कूल पहुंच सकें। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि डिगर नाले का शीघ्र निरीक्षण कर यहां पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और उनकी शिक्षा बाधित न हो। ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा और स्थानीय विधायक से भी आग्रह किया है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण करें और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता दें। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ा यह मामला किसी भी प्रकार की अनदेखी का विषय नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो बरसात के पूरे मौसम में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है। Sukhvinder Singh Sukhu CMO Himachal DC Chamba Neeraj Nayar The Voice of Pangwal #PangiLiveNews #ChambaNews #Diger #PrimarySchool #SchoolStudents #EducationFirst #BridgeDemand #SaveEducation #ChildSafety #Monsoon #HimachalPradesh #Chamba #RuralDevelopment #SchoolBridge #PublicIssue #VoiceOfPeople #EducationMatters

Chamba, Chamba | Jul 25, 2026

MORE NEWS

Junior Basic Teacher (Job Trainee) Post Code-25004 Result out
चंबा जिला सलूणी के अखिल शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं

Junior Basic Teacher (Job Trainee) Post Code-25004 Result out चंबा जिला सलूणी के अखिल शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

चंबा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
 डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ली परेड की सलामी 🇮🇳
#15August #independenceDay
#chamba #viralvideo

चंबा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ली परेड की सलामी 🇮🇳 #15August #independenceDay #chamba #viralvideo

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा @top fans 

रैत कांग्रेस कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर देश की प्रगति, शांति और समृद्धि में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा @top fans रैत कांग्रेस कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर देश की प्रगति, शांति और समृद्धि में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026