सोलन : गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुद्वारे में टेका माथा
सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके तीन मूलमंत्र 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' समानता, सेवा, भाईचारे और विश्व बंधुत्व का संदेश देते हैं। राज्यपाल ने सिख गुरुओं के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को याद करते हुए सिख विरासत के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहलों की सराहना की। साथ ही हिंदू-सिख समुदायों के सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाए रखने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने युवाओं से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
#GuruNanakDevJi #PrakashPurab #GovernorKavinderGupta #Solan #GurudwaraSinghSabha #SikhCommunity #HimachalPradesh #NationalUnity #सोलन #चम्बा_एक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Nov 24, 2026