लुधियाना में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए चंबा के ताइक्वांडो खिलाड़ी
पंजाब के लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला चंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में चंबा के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर चंबा का नाम चमकाया।
प्रतियोगिता में चंबा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में वत्सल महाजन, ओजस शर्मा, शिवाय ठाकुर, सोहम धीमान, प्रतीक आहूजा, अदिति ठाकुर, काशवी, अनवेशा शर्मा, अदविका वर्मा, एंजल और विराज ठाकुर शामिल रहे।
सभी खिलाड़ियों ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपने कोच अमित शर्मा, माता-पिता और निरंतर अभ्यास एवं मेहनत को दिया।
ताइक्वांडो कोच अमित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे कि ताइक्वांडो एक मार्शल आर्ट होने के साथ साथ एक ओलंपिक खेल भी है जिस से चंबा के ताइक्वांडो खिलाडी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
11 खिलाड़ियों द्वारा 5 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतना चंबा के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
Chamba, Chamba | Nov 24, 2026