मसूरी में हवाघर मोड़ पर टला बड़ा हादसा, खाई में गिरने से बची जीप
मसूरी। छावनी परिषद के नीचे हवाघर मोड़ पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडौर से घंटाघर की ओर जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहुंच गई और उसका एक पहिया सड़क से बाहर लटक गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवाघर मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने छावनी परिषद प्रशासन से यहां जल्द क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
#landslide #uttarakhand #mussoorie #ganesh #uttrakhand
Mussoorie, Dehradun | Jul 23, 2026