कालपी: कदौरा कस्बे में एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में 2 नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 कदौरा थाना के पुराना बाजार निवासी यश सोनी ने 23 जुलाई को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 22 जुलाई को कस्बे के ही निवासी राहुल सिंह परिहार समेत दो नामजद और 1 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए बेल्ट और लात घूसों से मारपीट की थी, पुलिस ने मामले में दो नामजद और 1 अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।