कालपी: ग्राम हरचंद्रपुर में सोने-चांदी के जेवरात और ₹1260 चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर निवासी पुरुषोत्तम द्विवेदी पुत्र सेवाराम द्विवेदी ने 23 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था की गांव के ही निवासी राजकुमार पुत्र नत्थू ने मेरे घर से सोने चांदी के जेवरात और ₹1260 कैश चोरी कर लिए थे, जिसको लेकर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी दी है।