कालपी: जोल्हूपुर के सुनसान इलाके में यूपी एसटीएफ ने मारा छापा, डीजल चोर गिरोह को पकड़कर दो टैंकर व कई ड्रम किए जब्त
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर के सुनसान इलाके में UP STF की टीम ने छापेमारी कर बुधवार देर रात 11 बजे डीजल चोर गिरोह को पकड़ा है, वही डीजल भरे दो टैंकर व कई ड्रम जब्त किए गए है, जिनमें भारी मात्रा में चोरी किया गया डीजल बरामद किया है, डीजल चोर गिरोह डिपो से आने वाले डीजल टैंकरों से डीजल चोरी करता था, STF ने कई छापेमारी कर करीब 7 से 8 लोगों को हिरासत में लिया है।