कालपी: ददरी में बेतवा नदी में नहाते समय डूबी 2 सगी बहनें, 1 को बचाया, 9 साल की बच्ची की तलाश में SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे पिता के साथ बेतवा नदी में नहाते समय 9 साल की बच्ची डूब गई, नदी में उतरने के कुछ देर बाद ही दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं, तेज बहाव के कारण अंजली का संतुलन बिगड़ गया, वह बह गई, ममता को ग्रामीणों की मदद से समय रहते बाहर निकाल लिया गया, घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, वही SDRF ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।