कालपी: जोल्हूपुर में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, कहा- विद्यालय और घरों में मंडरा रहा खतरा
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 कालपी तहसील क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम अतुल कुमार से शिकायत करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। ग्रामीणो के मुताबिक गांव के लगभग 50 फीसदी आवासों के साथ-साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय के आसपास भीषण जलभराव हो गया है, जिससे भारी परेशानियां हो रही हैं।