लालगंज: पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई में जनगणना के तृतीय चरण के प्रशिक्षण का ADM ने किया निरीक्षण, त्रुटिरहित गणना पर दिया जोर
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे हलिया के पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई कला में चल रहे जनगणना के तृतीय चरण के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और प्रगणको व सुपरवाइजरों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने जनगणना का कार्य पूरी निष्ठा से करने का निर्देश दिया।