*रबी महाअभियान–2026 के तहत किसानों को वैज्ञानिक खेती एवं प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए किया गया प्रेरित*
भागलपुर , दिनांक 28 अक्टूबर 2026
आज प्रखंड क़ृषि कार्यालय के सभागार में बासंतिक ( रबी) महाअभियान–सह -खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री के. परीक्षित(भा. प्र. स.), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री बरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री पंकज कुमार दास , उप परियोजना निदेशक, आत्मा, भागलपुर, श्री बिपुल जी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री राघव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सह पौधा संरक्षण निरीक्षक, प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष डा. अभिषेक कुमार, कृषि विभाग के कर्मी एवं प्रगतिशील किसान के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री राघव द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, रबी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, उन्नत कृषि तकनीकों तथा किसानों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने, गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेशों का उपयोग करने तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के द्वारा रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं फसल उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी, नवगाछिया श्री के. परीक्षित (भा. प्र.स.)के द्वारा किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के समन्वय से उत्पादन लागत में कमी, मृदा की उर्वरता के संरक्षण तथा किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।
उप परियोजना निदेशक, आत्मा, के श्री बिपुल जी के द्वारा आत्मा के अंतर्गत संचालित कार्यकर्मो की विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित किसानों के बीच साझा किया गया।
प्रखंड तकनिकी प्रबंधक परमेश्वर कुमार सिंह के द्वारा पंचायत स्तरीय कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान 2026 नवगछिया प्रखंड के दस पंचायतो में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से 06नवम्बर 2026 के बीच आयोजित कार्क्रम के सम्बन्ध में जानकारी दिए।
रबी महाअभियान–2026 का मुख्य उद्देश्य किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं नवीनतम तकनीकी जानकारियों को पहुँचाना, रबी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करना तथा किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी और कर्मी किसान सलाहकार के साथ साथ विभिन्न पंचायतो के किसान उपस्थिति रहे । मंच का संचालन श्री गौतम कुमार द्वारा किया गया।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Department of Agriculture, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 28, 2026