हाथरस: गांव पवलोई में मंदिर तुड़वाकर ग्राम प्रधान द्वारा भूमि पर किया जा रहा कब्जा, पुलिस व प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई मे मंदिर तुड़वाकर मंदिर की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे कब्जे की गांव के ही रहने वाले 1 व्यक्ति द्वारा पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई। लेकिन इस प्रकरण को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मंदिर की बगीची में लगे पेड़ो को कटवा दिया गया है।