हाथरस: गांव नगला अलिया के पास चलती बाइक फिसलकर गिरने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया के पास चलती बाइक फिसल कर गिरने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में शख्स को उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बाइक फिसल कर गिरने से घायल हुए शख्स का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।