हाथरस: गांव चूरसेन के पास वाहन को बचाने के चलते तेज गति ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, व्यक्ति घायल, अस्पताल से रेफर
चंडपा थाना क्षेत्र के गांव चूरसेन के पास आज दिन रविवार को दोपहर के समय पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते तेज गति ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया! जिससे उसमें बैठी हुई सवारी के रूप में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ! जिसको ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है! डाक्टरों ने घायल को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है!