हाथरस: गांव नगला कलुआ में अज्ञात कारणों से एक युवक ने लगाई फांसी, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
हाथरस के गांव नगला कलुआ में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगा ली। हालत बिगड़ने पर युवक को पहले परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा राऊ पर भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ देख डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा युवक को बीती रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।