हाथरस: हाथरस जंक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान महिला की बिगड़ी हालत, जिला महिला अस्पताल में किया मृत घोषित
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज दिन रविवार को दोपहर के समय पर डिलीवरी के दौरान एक महिला की अचानक से हालत बिगड़ गई! जिसको जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ! डाक्टरों ने उपचार करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया ! जिससे परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया है!