हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव चुरसैन के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध देसी शराब की बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव चुरसैन निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।