भितरवार: भाजपा कार्यालय में भितरवार मंडल की कार्य समिति बैठक संपन्न
भितरवार भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी भितरवार मंडल की मंडल कार्य समिति बैठक मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठन आत्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।