12वीं पास बेटियों के लिए बड़ी खबर, नंदा गौरा योजना में मिलेंगे ₹51 हजार
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की बेटियों के लिए नंदा गौरा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना का लाभ पात्र बेटियों को दो चरणों में दिया जाता है।
योजना के तहत कन्या के जन्म पर ₹11 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, 12वीं कक्षा पास करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली और अविवाहित पात्र बालिका को ₹51 हजार की सहायता राशि दी जाती है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में 12वीं पास पात्र बेटियों के अभिभावक नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन पोर्टल www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विभाग ने बताया है कि 12वीं पास करने के साथ-साथ राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक या कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिकाएं 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
वहीं, योजना के तहत कन्या जन्म के मामले में जन्म के छह माह के अंदर आवेदन करना जरूरी है।
एक परिवार की अधिकतम दो जीवित पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।
विभाग ने बताया है कि योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी नंदा गौरा योजना के पोर्टल www.nandagaurauk.in के साथ-साथ संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी या बाल विकास परियोजना कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
यानी 12वीं पास बेटियों और उनके अभिभावकों के लिए यह जरूरी सूचना है कि अगर वे योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो 30 नवंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर करें। #facebookreelsviral #uttarakhand #rudraprayag #students #BJPGovernment #girlpower #nandagaurayojna #education