🏆 डॉ. कृष्णानंद डिमरी को मिला प्रतिष्ठित ‘अशोका पुरस्कार
रुद्रप्रयाग। भरदार पट्टी के स्वीली सेम गांव निवासी डॉ. कृष्णानंद डिमरी को समाजसेवा, जनहित एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल (IPAC) की ओर से प्रतिष्ठित अशोका पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
22 अगस्त 2026 को मिले इस सम्मान के साथ ही डॉ. डिमरी को प्रतिष्ठित मंच पर दूसरी बार सम्मान मिला है। इससे पूर्व उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लगातार दूसरी बार मिले इस सम्मान को उनके समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना, निष्ठा और जनहित में किए जा रहे कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।
डॉ. डिमरी की इस उपलब्धि पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर लगातार दूसरी बार सम्मान मिलना डॉ. डिमरी के साथ-साथ पूरे रुद्रप्रयाग क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
💐 डॉ. कृष्णानंद डिमरी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#डॉ_कृष्णानंद_डिमरी #अशोका_पुरस्कार #AshokaAward #IPAC #रुद्रप्रयाग #समाजसेवा #जनहित #उत्तराखंड #सम्मान
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 23, 2026